Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » एक बजे तक लेट, पांच बजे तक भेंट नहीं: सरकारी दफ्तरों में मनमानी से जनता बेहाल

एक बजे तक लेट, पांच बजे तक भेंट नहीं: सरकारी दफ्तरों में मनमानी से जनता बेहाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

एक बजे तक लेट, पांच बजे तक भेंट नहीं: सरकारी दफ्तरों में मनमानी से जनता बेहाल

बिचौलियों की चांदी, सरकारी व्यवस्था की पोल खुली

हजारीबाग:हजारीबाग जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में अफसरों की लेट-लतीफ़ी और लापरवाही चरम पर है। निबंधन कार्यालय, सदर प्रमंडल, आरयू ऑफिस, डीटीओ, शिक्षा विभाग, भवन प्रमंडल और पीडब्ल्यूडी सहित कई दफ्तरों में स्थिति एक जैसी बताई जा रही है।आरोप है कि कई अधिकारी 11–12 बजे पहुंचते ही लंच ब्रेक के नाम पर गायब हो जाते हैं और शाम ढलने से पहले दफ्तर से निकल जाते हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने वाले आम लोग घंटों इंतजार के बाद भी वापस लौटने को मजबूर हैं। दूरदराज के लोगों के लिए यह परेशानी और भी बड़ी है—किराया, समय और मजदूरी का नुकसान अलग।

बिचौलियों का बोलबाला
अफसरों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बिचौलिये ऐक्टिव हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि बिना ‘चढ़ावा’ दिए फाइल का एक पन्ना भी आगे नहीं बढ़ता। कई संवेदकों की फाइलें वर्षों से धूल फांक रही हैं।

सदर प्रखंड कार्यालय में सबसे खराब स्थिति
सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं 10:30 बजे मइया योजना का फॉर्म जमा करने पहुंचीं, लेकिन दोपहर 1 बजे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। डेमोटांड़ के एक युवक ने बताया कि कर्मचारियों की तरफ से बार-बार बहाने बनाए गए — कभी “अंचल अधिकारी मीटिंग में”, तो कभी “क्षेत्र भ्रमण पर”। अंततः फॉर्म जमा नहीं हो सका।महिलाओं के लिए स्थिति और गंभीर है कि परिसर में शौचालय होते हुए भी उपयोग की अनुमति नहीं दी जाती, जिसके कारण कई महिलाएं खुले में जाने को मजबूर हो जाती हैं। यह स्वच्छ भारत अभियान के दावों की भी पोल खोलता है।

प्रशासन का दावा
सदर अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी रोजाना 10:15 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं और सोमवार को वह क्षेत्रीय कार्य के कारण बाहर थे। उन्होंने उपस्थिति जांच की बात कही।लेकिन जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और प्रशासन की उदासीनता से सरकारी तंत्र की जमीनी हकीकत उजागर हो गई है—जहाँ आम आदमी की कीमत सबसे कम आंकी जा रही है और पूरा सिस्टम बिचौलियों की पकड़ में जकड़ा दिख रहा है।

2 thoughts on “एक बजे तक लेट, पांच बजे तक भेंट नहीं: सरकारी दफ्तरों में मनमानी से जनता बेहाल”

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket