Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उम्मीद फाउंडेशन के नेतृत्व में 28 जुलाई को 110 शिवभक्तों का जत्था होगा सुल्तानगंज रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उम्मीद फाउंडेशन के नेतृत्व में 28 जुलाई को 110 शिवभक्तों का जत्था होगा सुल्तानगंज रवाना

हजारीबाग:-सावन के पावन अवसर पर इस वर्ष भी उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा भव्य नि:शुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक विजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि 28 जुलाई को 110 शिवभक्तों का जत्था हजारीबाग के पंचमुखी मंदिर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा।यात्रा के शुभारंभ से पूर्व पंचमुखी मंदिर में आचार्य आशुतोष शास्त्री के सान्निध्य में रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों और रीझ-रंग के साथ नगर भ्रमण कर कांवरियों को विदा किया जाएगा।इस धार्मिक यात्रा में हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भाग लेंगे। पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। हर कांवरिये को फोटो व मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र जारी किया गया है, जो यात्रा के दौरान हर स्थल पर प्रवेश प्रमाण पत्र की तरह कार्य करेगा।भीड़ में सही पहचान के लिए ‘कांवरिया कोड’ अनिवार्य किया गया है। यात्रा का प्रारंभ हजारीबाग से होगा, जहां से बस द्वारा श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से उत्तरवाहिनी गंगा जल भरकर पैदल यात्रा शुरू करेंगे जो बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) और फिर बाबा बासुकीनाथ धाम में दर्शन के साथ समाप्त होगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः बस द्वारा हजारीबाग लौटेंगे। यह यात्रा कुल छह दिन की होगी।इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव निरंजन भारती, धर्मेंद्र सिंह, प्रतीक सिंह, संतोष साहू, सुमन राज टाइगर, नयन कुमार, दीप नारायण साहू, सोनू, अर्जुन यादव समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!