Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का दारू प्रखंड दौरा, जनसेवा और विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का दारू प्रखंड दौरा, जनसेवा और विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का दारू प्रखंड दौरा, जनसेवा और विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को दारू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी संस्थानों एवं जनसेवा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने सबसे पहले झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, दारू का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं की उपस्थिति, अनुपस्थिति के कारणों की समीक्षा की और बच्चों से संवाद किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से गणित के सवाल पूछे और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को “जय गुरुजी” ऐप के अनुरूप पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र में किचन गार्डन पर सख्ती

इसके बाद उपायुक्त हरली आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पोषण वाटिका (किचन गार्डन) की स्थिति देखी। परिसर में सहजन (मोरिंगा) के पौधों की कम संख्या पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने किचन गार्डन को दुरुस्त करने और पोषणयुक्त फसलों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

दीदी बाड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा

उपायुक्त ने दीदी बाड़ी योजना के लाभुक सजदा खातून (हरली) की बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की प्रगति, भुगतान और उत्पादन की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि दीदी बाड़ी की सब्जियाँ परिवार और बच्चों के भोजन में शामिल हों ताकि पौष्टिक आहार सुनिश्चित हो सके।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था की जांच

दौरे के दौरान उपायुक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दारू पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
उन्होंने ओपीडी में मरीजों की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, जांच केंद्र की कार्यप्रणाली और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान चयन करने का निर्देश दिया।

नियमित निगरानी से होगी गुणवत्तापूर्ण सेवा

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग बेहद आवश्यक है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान पहचानी गई कमियों को शीघ्र दूर किया जाए ताकि आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket