Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त रवि आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त रवि आनंद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर का किया औचक निरीक्षण

चतरा: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिद्धौर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

उपायुक्त ने रोस्टर के अनुरूप डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच करते हुए अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवा भंडार, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को बेहतर एवं सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की जानकारी सामने आने पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन, चतरा को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित जर्जर भवन का भी निरीक्षण किया। भवन की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने भवन प्रमंडल को उसे कंडम घोषित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही जर्जर भवन से संबंधित जांच प्रतिवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।

उपायुक्त ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर की नियमित निगरानी एवं साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया-सह-परिवहन पदाधिकारी चतरा माहेश्वरी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर राहुल देव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!