Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त ने की CCL परियोजनाओं की समीक्षा, समन्वय से समाधान के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने की CCL परियोजनाओं की समीक्षा, समन्वय से समाधान के निर्देश

हजारीबाग:-जिले में संचालित केंद्रीय कोयला लिमिटेड (CCL) की परियोजनाओं की प्रगति और समस्याओं को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने की।बैठक में बड़का स्याल, चरही, अरगड्डा, चंद्रगुप्त समेत अन्य सीसीएल परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सीसीएल प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को म्यूटेशन, स्टेटमेंट-6, आंगनबाड़ी और विद्यालय स्थानांतरण, पुनर्वास संबंधी मुद्दों की जानकारी दी।इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित समस्याओं का समन्वय के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन के बीच नियमित संवाद आवश्यक है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अड़चन न आए।उपायुक्त ने यह स्पष्ट किया कि जिले में चल रही कोयला परियोजनाओं का स्थानीय विकास से सीधा जुड़ाव है, इसलिए बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी

चतरा में ‘रीलबाजों’ का अड्डा बने थाने! फेसबुक-इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल, थाना प्रभारी ने दी सख्त चेतावनी चतरा: झारखंड के चतरा जिले में सोशल मीडिया

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द

एक वर्ष पूर्व खोया मोबाइल बरामद, बड़कागांव पुलिस ने वास्तविक मालिक को किया सुपुर्द बड़कागांव:-बड़कागांव पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए लगभग एक वर्ष

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन

ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी, आज अंतिम दिन रांची: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के

Live Cricket

error: Content is protected !!