Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उपायुक्त ने कर्जन मैदान का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उपायुक्त ने कर्जन मैदान का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को स्थानीय कर्जन मैदान का निरीक्षण कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा खेल सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग द्वारा संचालित फुटबॉल, एथलेटिक्स डे बोर्डिंग बालिका खिलाड़ियों एवं तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कर्जन मैदान परिसर में मौजूद सभी संरचनाओं को खिलाड़ियों के अनुकूल विकसित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

संवाद के क्रम में बालिका खिलाड़ियों ने परिसर में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने तत्काल पांच हाई मास्क लाइट लगाने एवं शौचालयों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों के छात्रावास का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने किचन का मुआयना करते हुए निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान खिलाड़ियों ने छात्रावास में स्मार्ट टीवी एवं वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने इस मांग पर शीघ्र व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ सदर आदित्य पांडेय, खेल पदाधिकारी कैलाश राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!