Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » इटखोरी में देवर की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में भाभी गिरफ्तार

इटखोरी में देवर की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में भाभी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इटखोरी में देवर की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में भाभी गिरफ्तार

चतरा/इटखोरी: इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरियाकला गांव में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को टिंकु भुईयां ने अपने अविवाहित भाई संतोष भुईयां की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की लिखित शिकायत इटखोरी थाना में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर इटखोरी थाना कांड संख्या 54/26 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक की भाभी रंजू देवी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक संतोष भुईयां का अपनी भाभी रंजू देवी के साथ अवैध संबंध था। हाल के दिनों में रंजू देवी ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था, जिससे विवाद बढ़ गया। मृतक को शक था कि रंजू देवी का संबंध उसके जीजा विकास भुईयां से है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। विवाद के दौरान रंजू देवी ने ईंट से संतोष भुईयां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी महिला अपनी बहन ललिता देवी के साथ ग्राम सिरिया चली गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बरामदगी

  • घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

  • पु०अ०नि० अभिषेक कुमार सिंह, थाना प्रभारी इटखोरी
  • स०अ०नि० पंकज कुमार
  • स०अ०नि० राजेश राम
  • इटखोरी थाना सशस्त्र बल एवं महिला चौकीदार

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket