Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इंटरनेशनल रामनवमी 2025 की सफलता पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने दी बधाई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

इंटरनेशनल रामनवमी 2025 की सफलता पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने दी बधाई

कहा आस्था, अनुशासन और एकता की मिसाल है हजारीबाग

हजारीबाग:-इंटरनेशनल रामनवमी 2025 के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन को लेकर हजारीबाग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने समस्त राम भक्तों, आयोजन समिति, जिला प्रशासन और आम नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एक प्रेस वक्तव्य में मुन्ना सिंह ने कहा कि हजारीबाग की धरती ने एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी एक जीवंत केंद्र है। उन्होंने कहा, यह आयोजन आस्था, अनुशासन और एकता की मिसाल है, जहां हर वर्ग, हर समुदाय ने एक साथ मिलकर भक्ति, भाईचारे और व्यवस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बसंत यादव, जिला प्रशासन, पुलिस बल, नगर निगम, स्वयंसेवकों और समस्त आयोजन समिति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और कुशल समन्वय के बिना यह आयोजन इस स्तर की सफलता प्राप्त नहीं कर सकता था । उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकजुटता भी सशक्त होती है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में हजारीबाग का यह आयोजन वैश्विक स्तर पर रामभक्ति और भारतीय संस्कृति के दूत के रूप में और अधिक प्रतिष्ठा अर्जित करेगा।कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाईचारे के मूल्यों की समर्थक रही है। इस आयोजन ने इन्हीं मूल्यों को नई ऊंचाई दी है ।

 

आशीष यादव की रिपोर्ट

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!