Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, 15 अप्रैल तक राशन वितरण पूरा करने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, 15 अप्रैल तक राशन वितरण पूरा करने का निर्देश

हजारीबाग:उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव ने आरसीएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), चना-दाल, चीनी, नमक वितरण, गोदामों की स्थिति, अंत्योदय योजना, मिट्टी तेल वितरण तथा राशन कार्डों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अयोग्य राशन कार्डधारियों का विलोपन सुनिश्चित करने, कम वितरण वाले क्षेत्रों में सुधार लाने तथा पीजीएमएस में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पीडीएस दुकानों की जांच, लंबित आवेदनों का निपटारा एवं पात्र लाभुकों को लाभ देने के निर्देश दिए गए।“वन नेशन वन राशन कार्ड” योजना के तहत लाभुकों के सत्यापन और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया। साथ ही अप्रैल माह का राशन 15 अप्रैल तक शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!