Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आधी रात दीवार फांदकर फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदी, पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आधी रात दीवार फांदकर फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदी, पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ।

जेपी केंद्रीय कारा से फरारी का मामला, जेलकर्मियों की भूमिका जांच के घेरे में

हजारीबाग:जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से 30 दिसंबर 2025 की आधी रात दीवार फांदकर फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग पुलिस के हाथ खाली हैं, हालांकि फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की विशेष टीम झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी फरार कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जेलकर्मियों पर गिरी गाज, कई पर कार्रवाई

फरारी की घटना को लेकर 30 दिसंबर की रात ड्यूटी पर तैनात सभी जेलकर्मियों की उपस्थिति और भूमिका की गहन जांच की जा रही है। अब तक दो जेलकर्मियों तथा जेल में प्रतिनियुक्त जैप-7 के जवानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा चार से पांच अन्य जेलकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही और भी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी मॉनिटरिंग में चूक की आशंका

जेपी केंद्रीय कारा में कुल 230 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इनकी निगरानी के लिए दिन में वेनटेज एजेंसी का कर्मी
जबकि रात में तीन होमगार्ड जवान तैनात रहते हैं।जांच का मुख्य बिंदु यह है कि जब तीनों सजायाफ्ता कैदी रस्सी के सहारे जेल की बाउंड्री पर चढ़ रहे थे, उस समय क्या उनकी तस्वीर सीसीटीवी मॉनिटर स्क्रीन पर दिखाई दी या नहीं?
यदि दिखाई दी, तो आपातकालीन अलार्म क्यों नहीं बजाया गया?उस वक्त मॉनिटरिंग ड्यूटी पर कोई कर्मी मौजूद था या नहीं? इन सभी बिंदुओं पर जेल प्रशासन गंभीरता से जांच कर रहा है।

लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय :जेल अधीक्षक सीपी सुमन ने बताया कि फरारी की घटना के बाद से जेल में लगातार जांच-पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि
“ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कई जेल सुरक्षाकर्मियों को चिह्नित कर मुख्यालय को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”गौरतलब है कि फरार कैदियों की पहचान देवा भुइयां, राहुल रजवार और जीतेंद्र रवानी के रूप में हुई है। तीनों धनबाद जिले के पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!