Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

असम चुनाव में JMM का बड़ा दांव, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

असम चुनाव में JMM का बड़ा दांव, 19 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

महागठबंधन से दूरी, चाय बागान और आदिवासी वोटरों पर खास फोकस

असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने असम में इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि जेएमएम 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस के साथ सरकार चला रही जेएमएम ने असम में महागठबंधन से दूरी बना ली है। विनोद पांडे ने स्पष्ट किया कि पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।पहले जेएमएम ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, लेकिन रणनीतिक तालमेल के तहत एक सीट भाकपा (माले) के लिए छोड़ दी गई है। बाकी 19 सीटों पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।पार्टी की नजर खास तौर पर चाय बागान क्षेत्रों और आदिवासी वोटरों पर है। असम में झारखंडी मूल के लोगों की अच्छी-खासी आबादी है, जिसे ध्यान में रखते हुए जेएमएम अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से काम का लाभ अब चुनाव में मिल सकता है।जेएमएम के इस फैसले से असम विधानसभा चुनाव में मुकाबला और रोचक होने की संभावना है, खासकर उन सीटों पर जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!