Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब पर सघन कार्रवाई — 450 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त, 12000 किग्रा किन्वित जावा महुआ नष्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध शराब पर सघन कार्रवाई — 450 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त, 12000 किग्रा किन्वित जावा महुआ नष्ट

हजारीबाग:उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह के द्वारा जारी सघन छापामारी अभियान के आदेश के आलोक में, सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में आज अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस क्रम में चोरदाहा चेक पोस्ट में पदस्थापित उत्पाद कर्मियों द्वारा बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में भगहर पंचायत अंतर्गत ग्राम भगहर झरना ठाकुरटोला में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्टियाँ पाई गईं, जिन्हें तत्काल ध्वस्त किया गया।अभियान के दौरान लगभग 12000 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ तथा शराब निर्माण की अन्य सामग्रियाँ विनष्ट की गईं। इसके अतिरिक्त, लगभग 450 लीटर तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया।संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है एवं उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जा रहा है।इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सैयद बशीरुद्दीन, एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह तथा सशस्त्र गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।सहायक आयुक्त, उत्पाद, हजारीबाग ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु लगातार विशेष छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!