Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

हजारीबाग:पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 5 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बरही की ओर से एक हुंडई एक्सेंट कार (JH13D-3969) में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर चौपारण होते हुए बिहार की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में चौपारण थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान बरही की ओर से तेज गति से आ रही उक्त कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने थाना बेरिकेडिंग तोड़ते हुए चतरा मोड़ की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन चतरा मोड़ से यू-टर्न लेकर तेज रफ्तार में कई छोटे वाहनों को टक्कर मारते हुए चौथी मोड़ से गांव की ओर भाग निकला। इस दौरान वाहन ने टेम्पू एवं मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया।मनगढ़ गांव के पास ग्रामीणों की मदद से उक्त वाहन को रोका गया। वाहन से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी गई थी।इस संबंध में चौपारण थाना कांड संख्या-34/26, दिनांक 05/02/26 दर्ज करते हुए धारा 317(5)/281/132/109(1)/324(3)/221/125(a)/125(b)/3(5) BNS एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. सोनू कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता– उपेन्द्र यादव, साकिन– परसातरी, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग
  2. संदीप पासवान (उम्र 20 वर्ष), पिता– रामचंद्र पासवान, साकिन– फुलवरिया, थाना नवलशाही, जिला कोडरमा

बरामद सामान

  • 06 पेटी रॉयल स्टैग (प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, 750 ml) — कुल 72 बोतल
  • 05 पेटी किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर (प्रत्येक पेटी में 24 कैन, 500 ml) — कुल 120 कैन
  • एक हुंडई एक्सेंट कार (JH13D-3969)

बरामद सभी सामानों का अनुमानित मूल्य लगभग 7 लाख रुपये बताया गया है।

छापामारी दल

  • अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
  • पु०अ०नि० सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
  • स०अ०नि० बादल कुमार महतो
  • स०अ०नि० मो० कमरुद्दीन

थाना रिज़र्व गार्ड एवं चौकीदार

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

1 thought on “अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 लाख की शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा”

  1. What’s up, tried signing up with vip66bet because they promised some fancy bonuses. Gotta say, the bonuses are pretty good! Site’s alright too. Nothing revolutionary but definitely worth a look if you’re hunting for deals.

    Reply

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!