Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अररिया में असदुद्दीन ओवैसी का चुनावी हमला तेज, सभी दलों पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार चुनाव 2025: अररिया में असदुद्दीन ओवैसी का चुनावी हमला तेज, सभी दलों पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार को तेज कर दिया है। इसी क्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को अररिया जिले के पैकटोला और जोकीहाट के मल्हरिया में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा-जेडीयू गठबंधन, कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस पर निशाना

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता ने हाल ही में सीमांचल के संदर्भ में टिप्पणी की थी—
“मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?”
ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा—
“सीमांचल तुम्हारे बाप की जागीर नहीं है। यहां की जनता अब अपनी राजनीतिक ताकत खुद तय करेगी।”

पप्पू यादव पर तंज

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव पर तीखे तेवर दिखाते हुए ओवैसी ने कहा:
“असदुद्दीन का मतलब होता है दीन का शेर… और तेरा नाम है टप्पू-पप्पू!”
उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी सीट नहीं बचा पाते, वे सीमांचल की नेतृत्वकी करने की बात करते हैं।

बीजेपी-जेडीयू पर हमला

भाजपा-जेडीयू गठबंधन पर बोलते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि ये दल सीमांचल के लोगों को घुसपैठिया बताकर राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा—
“सीमांचल के लोग इसी मिट्टी के असली नागरिक हैं, और हम चुनाव में इसका जवाब देंगे।”

AIMIM की चुनावी रणनीति

ओवैसी ने दावा किया कि AIMIM हर समुदाय के लिए समान न्याय की बात करती है और किसी एक मजहब की राजनीति नहीं करती।
उन्होंने आरोप लगाया कि पारंपरिक दल मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते आए हैं।
समापन में ओवैसी ने कहा—
“मुसलमान अब दरी बिछाने वाला नहीं, नेता बनेगा… और अपनी आवाज़ खुद बुलंद करेगा।”

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!