Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अभाविप सदस्यता अभियान को लेकर हजारीबाग में कार्यशाला का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अभाविप सदस्यता अभियान को लेकर हजारीबाग में कार्यशाला का आयोजन

15 जुलाई से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा सदस्यता अभियान, 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

हजारीबाग:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हजारीबाग जिला इकाई द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान की रणनीति और ज़िला स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण था।इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडे ने बतौर प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहते हुए कहा, “सदस्यता अभियान विद्यार्थी परिषद का सबसे बड़ा संगठनात्मक पर्व है। इसमें हर कार्यकर्ता की भागीदारी अनिवार्य है। हम राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को सशक्त करना चाहते हैं।”कार्यशाला में विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता ने बताया कि इस बार हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में अभियान चलाया जाएगा। वहीं विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर की उपस्थिति में अभियान की पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।

20000 विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य

जिला संयोजक रूद्र राज ने जानकारी दी कि अभियान 15 जुलाई से 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 20 हजार से अधिक छात्रों को ABVP से जोड़ा जाएगा। इसके लिए ज़िला, नगर, कॉलेज और प्रखंड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:

  • जिला सदस्यता प्रभारी: रूद्र राज
  • सह प्रभारी: शुभम कुमार, यशवंत कुमार
  • नगर सदस्यता प्रभारी: साहिल सिंह
  • सह प्रभारी: साक्षी सिन्हा

कॉलेज प्रभारी:-

  • मार्खम कॉलेज: विवेक यादव
  • संत कोलंबा कॉलेज: पवन कुमार, निशु कुमारी
  • आनंदा कॉलेज: कृष कुमार, राहुल कुमार
  • के.बी. महिला कॉलेज: साक्षी कुमारी, मानसी प्रिया
  • विनोबा भावे विश्वविद्यालय: केशव राज, संतोष कुमार
  • लॉ कॉलेज: मोंटी मंडल, अनीश कुमार

प्रखंड प्रभारी:-

  • कटकमदाग: प्रभात कुमार
  • दारू: पीयूष कुमार
    (अन्य प्रखंडों में भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।)

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से रोहित पांडे (प्रदेश सह मंत्री), बाबूलाल मेहता (विभाग संयोजक), उज्जवल साहू (सह संयोजक), विक्रम राठौर (विभाग संगठन मंत्री), साक्षी सिन्हा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), यशवंत कुमार, साहिल सिंह, प्रभात कुमार, केशव राज, मोंटी मंडल, राजकुमार, सुजीत कुमार, अनीश कुमार, कुणाल सिंह राजपूत, पवन कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!