Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अब क्लिकर सिस्टम से बच्चों का होगा मूल्यांकन, शिक्षा के क्षेत्र में हजारीबाग डीसी की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अब क्लिकर सिस्टम से बच्चों का होगा मूल्यांकन, शिक्षा के क्षेत्र में हजारीबाग डीसी की पहल

हजारीबाग:शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की पहल पर हजारीबाग झारखंड का पहला जिला बनने जा रहा है, जहां सरकारी स्कूलों में छात्रों का मूल्यांकन क्लिकर सिस्टम से किया जाएगा।इस तकनीक के जरिए छात्र वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर केवल एक क्लिक में दे पाएंगे और पल भर में परीक्षा परिणाम भी सामने आ जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर का नियमित मूल्यांकन करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

डीसी ने बताया कि शुरुआत में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और आदर्श विद्यालय में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना को लागू किया जाएगा। परिणाम सकारात्मक आने पर जिले के अन्य सरकारी स्कूलों में भी इसे विस्तार दिया जाएगा।

5000 छात्रों को सीधा लाभ

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 55 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसमें 5000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। “कौन बनेगा करोड़पति” के फास्टेस्ट फिंगरप्रिंट राउंड की तर्ज पर छात्र शिक्षक द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर क्लिकर डिवाइस या मोबाइल ऐप से देंगे। सबसे तेज और सही उत्तर देने वाले छात्र का नाम तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा।

शिक्षकों और अभिभावकों को भी लाभ

क्लिकर सिस्टम लागू होने के बाद शिक्षकों को पूरी कक्षा की प्रगति रिपोर्ट पल भर में मिल जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी समय पर बच्चों की उपलब्धि की जानकारी मिल सकेगी। शिक्षकों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि यह सिस्टम शत-प्रतिशत धरातल पर लागू हो गया तो शिक्षा के क्षेत्र में इसे एक बड़ी क्रांति कहा जाएगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन

हजारीबाग पुलिस की बड़ी पहल: 65 गुम मोबाइल बरामद, असली धारकों को सौंपे गए फोन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने बरामद किए गुम मोबाइल,

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार, 256.71 टन अवैध कोयला बरामद 50 किलोमीटर दूर दुर्गम वन क्षेत्र में चला करीब 13 घंटे का

Live Cricket

error: Content is protected !!