Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अटल स्मृति सम्मेलन में पत्रकार बंधुओं को विधायक प्रदीप प्रसाद और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अटल स्मृति सम्मेलन में पत्रकार बंधुओं को विधायक प्रदीप प्रसाद और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने किया सम्मानित।

हजारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा विधायक सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन के अवसर पर हजारीबाग के प्रतिष्ठित पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और भाजपा कमिटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।सम्मान समारोह में पत्रकारों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हजारीबाग प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सभी कार्यकारिणी सदस्यों को विधायक द्वारा हार्दिक शुभकामनाएँ भी दी गईं।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के प्रेस एवं मीडिया साथी निरंतर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी पत्रकार बंधु जनता से जुड़े विषयों और क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों को निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ निभाते रहेंगे।समारोह का यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता और समर्पण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक संवाद का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Ranchi:JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती

JPSC नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; सरकार के रद्दीकरण आदेश को चुनौती रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Live Cricket

error: Content is protected !!