Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: हजारीबाग प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान।

हजारीबाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हजारीबाग प्रेस क्लब में रविवार को महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत महिला पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सराहा गया और प्रोत्साहित किया गया।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महिला पत्रकार आज न केवल समाचार जगत में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी निडर होकर समाज की आवाज़ को सामने ला रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने महिला पत्रकारों को प्राकृतिक पतों के मुकुट, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनकी मेहनत, साहस और प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि ये गुण पत्रकारिता को और मजबूत बना रहे हैं।वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सभी ने संकल्प लिया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और माहौल उपलब्ध कराने में मिलकर काम करेंगे।समारोह में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन महिला पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाओं के साथ किया गया।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket