Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NEET Protest :दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हिंसक, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; कई शहरों में भी विरोध तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हिंसक, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; कई शहरों में भी विरोध तेज

आंसू गैस और लाठीचार्ज के बीच बढ़ा तनाव, प्रदर्शन जारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन बुधवार शाम हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान दो स्थानों पर पथराव की घटनाएं हुईं, जिसमें दो सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।

घटना के बाद जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर रात तक सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी क्षेत्र में डटे रहे।

बताया जा रहा है कि इस आंदोलन का असर देश के कई अन्य शहरों में भी देखने को मिला। पटना, जयपुर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मुंबई और अहमदाबाद सहित कई स्थानों पर छात्रों ने प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

इसी बीच, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रखने की घोषणा की है। उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा कि सरकार से यह आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की जाएगी।

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

NEET Protest :दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हिंसक, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; कई शहरों में भी विरोध तेज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हिंसक, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; कई शहरों में भी विरोध तेज आंसू गैस और लाठीचार्ज के बीच बढ़ा तनाव,

Hazaribagh News:आनंदा हाई स्कूल में DLSA का जागरूकता अभियान, छात्रों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

आनंदा हाई स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी DLSA हजारीबाग के 90 दिवसीय जागरूकता

Ramgardh News:रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट पर पुलिस बांग्ला भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल, बम

JPSC कार्यालय के बाहर बवाल! 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग टूटी, छात्रों और भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

JPSC कार्यालय का घेराव: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग, बैरिकेडिंग तोड़ी, भारी हंगामा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, कटऑफ सार्वजनिक करने और निष्पक्ष

Live Cricket

error: Content is protected !!