Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NEET 2025 परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

NEET 2025 परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आशीष यादव की रिपोर्ट

हजारीबाग – आगामी 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों, पुलिस पदाधिकारियों, परीक्षा केंद्रों के सुपरिटेंडेंट्स एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न होनी चाहिए।

NEET 2025 के लिए जिले में कुल 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभ्यर्थियों की समुचित जांच (फ्रिस्किंग) एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस पदाधिकारी एवं आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा दिवस पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर एवं अन्य कर्मियों को अच्छी तरह से ब्रीफ करें तथा परीक्षा एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डीपीओ पंकज तिवारी, डीसीएलआर राजकिशोर प्रसाद सहित जिला स्तरीय कई अधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, तीन गिरफ्तार; 18 हजार नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल

Hazaribagh :नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर आयुक्त के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब का हुंकार, एकदिवसीय धरने में उमड़ा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की

Hazaribagh :छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

छठ महापर्व से पहले स्वच्छता के लिए मैदान में उतरी हजारीबाग पुलिस, एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में चला विशेष सफाई अभियान

Chatra:छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया विभिन्न घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश चतरा, 12 नवंबर।

Live Cricket

error: Content is protected !!