Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » Hazaribagh News:हदारी पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

Hazaribagh News:हदारी पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हदारी पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

हजारीबाग:-झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), हजारीबाग द्वारा संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को इचाक प्रखंड की हदारी पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन तथा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की निगरानी में चलाया जा रहा है।

शिविर में ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव सहित विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि छोटे-छोटे आपसी विवादों का समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपसी बातचीत और समन्वय से निःशुल्क कराया जाता है। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम में महिलाओं को नालसा (NALSA) एवं झालसा (JHALSA) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया और कहा गया कि इस नंबर के माध्यम से लोग घर बैठे कानून से संबंधित जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर अधिकार मित्र (PLVs) रोहित कुमार, निर्मल राम, अभिषेक कुमार, आदर्श गुरु एवं कंचन मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

JSSC News Updates:JSSC ने बदले दो परीक्षा केंद्रों के पते, अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड करें संशोधित एडमिट कार्ड

JSSC ने बदले दो परीक्षा केंद्रों के पते, अभ्यर्थी तुरंत डाउनलोड करें संशोधित एडमिट कार्ड रांची:-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 19 जुलाई 2026 को

Hazaribagh News:हदारी पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी

हदारी पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा और नशे के दुष्प्रभाव पर दी गई जानकारी हजारीबाग:-झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा),

देशी शराब में मॉल्ट स्पिरिट के इस्तेमाल पर विवाद, उत्पाद विभाग के फैसले से उद्योग में असंतोष

देशी शराब में मॉल्ट स्पिरिट के इस्तेमाल पर विवाद, उत्पाद विभाग के फैसले से उद्योग में असंतोष रांची:-झारखंड में देशी शराब निर्माण में मॉल्ट स्पिरिट

सरकारी राशि गबन मामले की जांच राष्ट्रीय फुटबॉलर तक पहुंची, CID ने खंगाला बैंक खाता

सरकारी राशि गबन मामले की जांच राष्ट्रीय फुटबॉलर तक पहुंची, CID ने खंगाला बैंक खाता चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी राशि के कथित गबन मामले की

Live Cricket