Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :-ब्राउन शुगर के धंधे पर बड़कागांव पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

ब्राउन शुगर के धंधे पर बड़कागांव पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर के पास पुराने जर्जर मकान के पीछे चल रही थी खरीद-बिक्री, 29 पुड़िया में करीब 8 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 29 पुड़िया में करीब आठ ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान अम्बेडकर मोहल्ला निवासी सुनील कुमार राम (25) और रुपेश कुमार (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामजानकी मंदिर, गुरुचट्टी के आसपास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए गुरुचट्टी इलाके में निगरानी शुरू की। इसी दौरान रामजानकी मंदिर के पास एक पुराने जर्जर मकान के पीछे दो संदिग्ध युवक कागज की पुड़िया में कुछ लेन-देन करते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 29 पुड़िया में करीब 08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बड़कागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाकर बेचने और मुनाफा कमाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खुद भी नशीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पहचान, निगरानी और फिर छापामारी की इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से पुलिस की क्षेत्र में सक्रियता भी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर चर्चा है।

छापामारी टीम में एसडीपीओ अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० राकेश खवास सहित बड़कागांव थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Hazaribagh :-ब्राउन शुगर के धंधे पर बड़कागांव पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के धंधे पर बड़कागांव पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार रामजानकी मंदिर के पास पुराने जर्जर मकान के पीछे चल रही थी खरीद-बिक्री, 29

Hazaribagh :24 घंटे में लैपटॉप-मोबाइल चोरी का खुलासा, पांच मामलों के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे में लैपटॉप-मोबाइल चोरी का खुलासा, पांच मामलों के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कटकमदाग पुलिस ने चोरी का लैपटॉप व दो मोबाइल

Hazaribagh:लापता लड़की 48 घंटे में मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया

लापता लड़की 48 घंटे में मुजफ्फरपुर से सकुशल बरामद कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा गया कटकमदाग:-हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से

Live Cricket

error: Content is protected !!