Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत, अब जेईवार होगी योजनाओं की समीक्षा

हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित और क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समाहरणालय में आयोजित बैठक में विभिन्न तकनीकी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली गई। उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, जलपथ विभाग समेत अन्य तकनीकी विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इसके अलावा एनआरईपी, जिला परिषद और पुरानी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने डीएमएफटी के वार्षिक प्लान के ऑडिट से संबंधित जानकारी भी अधिकारियों से ली।

अब जेईवार होगी योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अब डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की जूनियर इंजीनियर (जेई) के स्तर पर अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान कुछ कार्यस्थलों पर योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की आवश्यकता की जानकारी अधिकारियों ने दी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष जोर

डीएमएफटी के तहत आधारभूत संरचनाओं और अन्य परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर उपायुक्त ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बालू, बजरी, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही निर्माणाधीन संरचनाओं को वॉटरप्रूफ रखने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं के तहत तैयार होने वाली संरचनाएं मजबूत और टिकाऊ रहें।

बड़कागांव में हाउस-टू-हाउस कनेक्शन का निर्देश

बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बड़कागांव में गुणवत्तापूर्ण बोरवेल कराने के साथ घर-घर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित जूनियर अभियंता को दिया।

वहीं, मनरेगा के तहत शॉकपिट उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला परिषद की योजनाओं और पुरानी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा गया।

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीएमएफटी समेत अन्य योजनाओं के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त रिया सिंह, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर अभियंता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

खबर का असर: सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय

Hazaribagh :डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत, अब

Hazaribagh :बड़कागांव थाना पहुंचे हजारीबाग एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

बड़कागांव थाना पहुंचे हजारीबाग एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और

Hazaribagh :हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नो-पार्किंग से 10 वाहन क्रेन से उठाए

हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नो-पार्किंग से 10 वाहन क्रेन से उठाए बिना हेलमेट 103, ट्रिपल लोडिंग के 33 और मोबाइल पर बात

Live Cricket

error: Content is protected !!