Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

58 मोबाइल की बरामदगी, कोढ़ा गैंग के आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और 65 कांडों के उद्भेदन पर पुलिस टीम को मिला प्रशस्ति पत्र

हजारीबाग। जिले में संगठित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांडों के सफल उद्भेदन, अपराधियों की गिरफ्तारी, गुम मोबाइल की बरामदगी और त्वरित पुलिस कार्रवाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों की अधिकारियों ने सराहना की।

इस क्रम में कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह, केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय और लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा सहित कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

उत्तरी छोटानागपुर परिक्षेत्र, हजारीबाग के डीआईजी अंजनी कुमार झा एवं हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अधिकारियों ने पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

58 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

पुलिस की उपलब्धियों में कोर्रा थाना क्षेत्र से गुम हुए 58 मोबाइल फोन की बरामदगी महत्वपूर्ण रही। पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और लगातार प्रयास के बाद मोबाइल फोन बरामद किए गए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने से लोगों को राहत मिली और पुलिस के प्रति आम लोगों का भरोसा मजबूत हुआ।

कोढ़ा गैंग के आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग शहर में चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने कोढ़ा गैंग से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई किए गए आभूषण सहित अन्य सामान बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग समेत अन्य जिलों में दर्ज कुल 65 कांडों का उद्भेदन हुआ है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेन छिनतई की घटनाओं में कमी आई है।

बड़कागांव और केरेडारी में भी सफल कार्रवाई

इसके अलावा बड़कागांव एवं केरेडारी थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों के सफल उद्भेदन और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई में संबंधित पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन उपलब्धियों को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में संगठित अपराध, चेन छिनतई, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध में संलिप्त गिरोहों और आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :थानेदार नहीं, जनता के बीच बने ‘अपनों’ जैसे! बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के जन्मदिन पर ग्रामीणों, पत्रकारों ने दिया खास सम्मान

जन्मदिन पर ग्रामीणों और पत्रकारों ने थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को दी बधाई बेहतर पुलिसिंग और सरल व्यवहार को लेकर ग्रामीणों में लोकप्रिय हुए

Hazaribagh:संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित 58 मोबाइल की बरामदगी, कोढ़ा गैंग के आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और 65 कांडों के

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित बड़कागांव-केरेडारी के मामलों के सफल उद्भेदन और कोढ़ा गैंग के 8

Live Cricket

error: Content is protected !!