Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित

बड़कागांव-केरेडारी के मामलों के सफल उद्भेदन और कोढ़ा गैंग के 8 आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रशस्ति पत्र

हजारीबाग। संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और लंबित कांडों के सफल उद्भेदन के लिए कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तरी छोटानागपुर परिक्षेत्र, हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजनी कुमार झा की ओर से बड़कागांव एवं केरेडारी थाना क्षेत्र के मामलों के सफल उद्भेदन को लेकर तीन प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसके अलावा कोर्रा थाना क्षेत्र से गुम हुए 58 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। मोबाइल की बरामदगी से लोगों को राहत मिली और पुलिस की तकनीकी कार्रवाई की सराहना की गई।

कोढ़ा गैंग के आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग शहर में चेन छिनतई की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोढ़ा गैंग से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से छिनतई किए गए आभूषण भी बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग समेत अन्य जिलों में दर्ज कुल 65 कांडों का उद्भेदन हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद हजारीबाग शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेन छिनतई की घटनाओं में कमी आई है।

पुलिस टीम की सक्रियता की सराहना

संगठित अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई, तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मोबाइल बरामदगी और चेन छिनतई गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की ओर से संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संगठित अपराध और गिरोह आधारित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आम लोगों की सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :थानेदार नहीं, जनता के बीच बने ‘अपनों’ जैसे! बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के जन्मदिन पर ग्रामीणों, पत्रकारों ने दिया खास सम्मान

जन्मदिन पर ग्रामीणों और पत्रकारों ने थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को दी बधाई बेहतर पुलिसिंग और सरल व्यवहार को लेकर ग्रामीणों में लोकप्रिय हुए

Hazaribagh:संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित 58 मोबाइल की बरामदगी, कोढ़ा गैंग के आठ आरोपियों की गिरफ्तारी और 65 कांडों के

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित

संगठित अपराध के खिलाफ सफल कार्रवाई पर कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक हुए सम्मानित बड़कागांव-केरेडारी के मामलों के सफल उद्भेदन और कोढ़ा गैंग के 8

Live Cricket

error: Content is protected !!