Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 भट्ठियां ध्वस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 भट्ठियां ध्वस्त

23 हजार किलो जावा-महुआ नष्ट, 470 लीटर चुलाई शराब बरामद

हजारीबाग। आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ हजारीबाग उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश और सहायक आयुक्त उत्पाद के पर्यवेक्षण में उत्पाद विभाग हजारीबाग ने उत्पाद विभाग गया, बिहार के साथ संयुक्त रूप से बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को चौपारण अंचल अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र के भागर झरना गांव में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित छह चुलाई शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए भारी मात्रा में किण्वित जावा-महुआ को भी घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 23 हजार किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ नष्ट किया गया। इसमें 200-200 किलोग्राम क्षमता वाले 90 ड्रम तथा चार सीमेंट की टंकियों में रखा जावा-महुआ शामिल था। दो टंकियों में करीब 1900-1900 किलोग्राम तथा दो अन्य टंकियों में करीब 600-600 किलोग्राम सामग्री पाई गई।

उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद अवैध शराब निर्माण से संबंधित उपकरणों और भट्ठियों को भी नष्ट कर दिया, जिससे वहां दोबारा अवैध शराब का निर्माण नहीं किया जा सके।

त्योहारों के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। विभाग की ओर से बताया गया कि अवैध चुलाई शराब की भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Breaking news:नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी

नहीं रहीं रुपी सोरेन, संघर्षों के बीच परिवार को संभालने वाली थीं सोरेन परिवार की धुरी शिबू सोरेन के आंदोलनकारी दौर से लेकर हेमंत सोरेन

Hazaribagh:दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बड़कागांव।

Hazaribagh:पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ों को राखी बांध उपायुक्त ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में बोले हेमंत सती- प्रकृति बचाना हर नागरिक की

Hazaribagh:जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग ने वन भूमि, सरकारी जमीन और गैरमजरूआ

Live Cricket

error: Content is protected !!