Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra :चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर गिद्धौर में चला वाहन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संभाली कमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर गिद्धौर में चला वाहन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संभाली कमान

गिद्धौर (चतरा)। चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के  निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे ऐसे अभियान से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलती है। साथ ही, वाहन जांच के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस ने आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-चतरा में नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने पर मिलेगा नकद पुरस्कार, मुखबिर की पहचान रहेगी गुप्त

चतरा में नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने पर मिलेगा नकद पुरस्कार, मुखबिर की पहचान रहेगी गुप्त झारखंड सरकार की नीति-2026 के तहत पुरस्कार

Chatra :चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर गिद्धौर में चला वाहन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संभाली कमान

चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर गिद्धौर में चला वाहन चेकिंग अभियान, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने संभाली कमान गिद्धौर (चतरा)। चतरा पुलिस

Hazaribagh :हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार केरेडारी की कराली और पाताल पंचायत में कार्यरत थे तालेश्वर दास,

Chatra:चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार SSB और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक

Live Cricket

error: Content is protected !!