Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Jharkhand » माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त।

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त।

रामगढ़ :-रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार को लेकर माइनिंग विभाग ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे सुरंग नुमा माइंस और ओपन माइंस की तर्ज पर अवैध कोयला उत्खनन किये जाने की सूचना मिली थी। मिली सूचना के आधार पर माइनिंग विभाग ने कारवाई की। कारवाई के दौरान उत्खनन वाली जगह से लगभग 350 टन के करीब अवैध कोयला जब्त किया गया है। साथ ही इसमें शामिल कारोबारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा रहा है।दरअसल रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर अंदर भैरवी (भेड़ा) नदी के किनारे कोयला को अवैध तरीके से निकाला जा रहा था। जब इसकी जानकारी रामगढ़ डीसी चंदन कुमार को मिली तो वह माइनिंग विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे जहां इस उत्खनन को देखकर वह दंग रह गए।

कोयला चोरी करने वालों के ने पोकलेन मशीन लगाकर जिस तरह सीसीएल माइंस में ओपन कास्ट माइंस बनाई जाती है, उसी आकार में वहां उत्खनन किया गया था। इसके साथ ही कई जानलेवा सुरंग भी बनाई गई थी। अवैध उत्खनन स्थल के पास करीब 300 से 400 टन के करीब अवैध कोयले का भंडार था। मौके पर जब खनन विभाग की टीम पहुंची तो वहां से मशीन को हटा दिया गया और मौके से मजदूर फरार हो गए। जिसके बाद खनन विभाग की टीम ने अवैध कोयले को जब्त कर लिया है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket