Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईः डीजीपी!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कार्रवाईः डीजीपी!

रांची :-सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले पर सीसीए की तहत कार्रवाई की जायेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उपद्रव फैलाने वाले को न सिर्फ चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी, बल्कि आरोपित के विरुद्ध एनएसए और सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का निर्देश दिया गया है।

डीजीपी ने सोशल मीडिया पर जहर फैलाने वाले तमाम आसामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए यह कहा है कि अगर वे सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर जहर फैला कर वे बच जायेंगे तो यह उनकी भूल है। झारखंड पुलिस के पास ऐसे तमाम टेक्निकल साधन उपलब्ध हंै जिसके जरिए फेक आइडी बनाकर कम्युनल तनाव फैलाने वालों की पहचान की जा सकती है। डीजीपी ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी। ऐसे लोग सावधान हो जायें वरना उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि कोई सोशल मीडिया पर जहर फैलाकर यह सोचता है कि वह पकड़ा नहीं जायेगा तो उसकी सोच बिल्कुल गलत है। डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए बड़े आसानी के साथ पकड़े जायेंगे। डीजीपी ने सीजीएल परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके आरोपित डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए ही पकड़े गये हैं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब

Hazaribagh News: आरोग्यम नर्सिंग संस्थान की खास महल जमीन पर प्रशासन सख्त, निर्माण रोकने का आदेश; लीज के दस्तावेज तलब 2008 के बाद लीज नवीनीकरण

Chatra :आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप

आम्रपाली कोल परियोजना में मजदूरी भुगतान पर सवाल, NCC कंपनी पर 541 रुपये प्रतिदिन देने का आरोप टेंडर की शर्तों के अनुसार मजदूरी नहीं मिलने

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग

Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, SP ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण; 25 जगह ड्रॉपगेट और 8 स्थानों पर पार्किंग हजारीबाग।

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज

Ranchi News: साहेबगंज सड़क घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 3 इंजीनियर सस्पेंड; रिटायर्ड अभियंता पर भी गिरेगी गाज रांची। झारखंड में सड़क निर्माण में अनियमितता के

Live Cricket

error: Content is protected !!