Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » झारखंड » अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम!

अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज, शूटर के तलाश में बिहार गई पुलिस टीम!

रांची :-बीजेपी नेता इंद्रजीत कुमार उर्फ अनिल टाइगर की हत्या के बाद अब उनके दोस्त राजकुमार महतो को भी जान से मारने की धमकी मिली है। राजकुमार महतो ने धमकी मिलने के बाद कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। राजकुमार महतो महावीर मंडल सुकुरहुटू के अध्यक्ष है।पुलिस को दिये गये आवेदन में राजकुमार महतो ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि जमीन कारोबारी था, मारा गया। अब राजकुमार महतो की बारी है। पुलिस ने दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मैसेज पोस्ट करने वाले के संबंध में जानकारी ली जा रही है।वहीं दूसरी ओर 26 मार्च को कांके चौक पर बीजेपी ग्रामीण के जिला महामंत्री अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या के बाद एक शूटर रोहित वर्मा को भागने के दौरान पड़ा लिया गया था। दूसरे शूटर अमन सिंह की पुलिस को तलाश है। रांची पुलिस की एक टीम बिहार गई है और अमन की तलाश में छापेमारी कर रही है। अमन के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अमन के पकड़ने के बाद इस हत्या के पीछे का कारण सामने आ जाएगा।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण

होम गार्ड बहाली को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने किया स्टेडियम का निरीक्षण चतरा: जिले में आगामी 1 अप्रैल से प्रस्तावित होम गार्ड बहाली प्रक्रिया

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल

आय से अधिक संपत्ति मामला: निलंबित IAS विनय चौबे को ACB कोर्ट से डिफॉल्ट बेल रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित IAS अधिकारी

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस

हजारीबाग दुष्कर्म-हत्या मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी-गृह सचिव व एसपी को नोटिस रांची/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा गांव में

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बड़कागांव की ऐतिहासिक रामनवमी, थाना प्रभारी दीपक सिंह का बड़कागांव की जनता कर रहे है सराहना। महज 15 दिन पहले

Live Cricket

error: Content is protected !!