Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra:सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खबर का असर: सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

सिमरिया/चतरा। सिमरिया मुख्य चौक पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने से संबंधित खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए सिमरिया थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने पहल कर पुराने और फटे तिरंगे को हटवाया तथा उसकी जगह नया राष्ट्रीय ध्वज लगवाया।

जानकारी के अनुसार, सिमरिया मुख्य चौक पर करीब चार दिनों से लगभग 30×20 फीट का तिरंगा क्षतिग्रस्त अवस्था में फहरा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार 27 सितंबर से झंडा फटा हुआ था। आंधी-तूफान और तेज बारिश के कारण राष्ट्रीय ध्वज को नुकसान पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन समय पर झंडा नहीं बदले जाने को लेकर लोगों में नाराजगी थी।

इसके बाद स्थानीय लोगों के आग्रह पर मामले को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया। खबर प्रसारित होने के बाद थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पहल की और क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज को हटवाकर नया तिरंगा लगवाया।

अब सिमरिया मुख्य चौक पर नया राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और थाना प्रभारी की पहल के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और क्षतिग्रस्त झंडे को समय पर बदलने की कार्रवाई स्वागत योग्य है।

बताते चलें कि सिमरिया चौक पर क्षतिग्रस्त तिरंगा लगाए जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिमरिया बीडीओ चन्द्रदेव प्रसाद और थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने देर रात तक ध्वज बदलवाने की बात कही थी। इसके बाद क्षतिग्रस्त तिरंगे को हटाकर नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

खबर का असर: सिमरिया चौक पर बदला गया क्षतिग्रस्त तिरंगा, नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया थाना प्रभारी अमित गुप्ता की पहल के बाद कार्रवाई, स्थानीय

Hazaribagh :डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

डीएमएफटी योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत, अब

Hazaribagh :बड़कागांव थाना पहुंचे हजारीबाग एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

बड़कागांव थाना पहुंचे हजारीबाग एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा कर अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान और

Hazaribagh :हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नो-पार्किंग से 10 वाहन क्रेन से उठाए

हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, नो-पार्किंग से 10 वाहन क्रेन से उठाए बिना हेलमेट 103, ट्रिपल लोडिंग के 33 और मोबाइल पर बात

Live Cricket

error: Content is protected !!