Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :उरीमारी CCL क्षेत्र में 50 किलो तांबे का तार चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उरीमारी CCL क्षेत्र में 50 किलो तांबे का तार चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार

त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी

हजारीबाग। उरीमारी CCL क्षेत्र में बीती रात तांबे के तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चोरी किए गए तांबे के तार का वजन करीब 50 किलो था। घटना की सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिमरातरी निवासी अरुण महतो (45), प्रेमनगर उरीमारी निवासी प्रकाश करमाली (22), राजेंद्र करमाली (31), सागर करमाली (32), मोहित करमाली (20), प्रताप करमाली (20) और संजय करमाली (37) शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी उरीमारी ओपी क्षेत्र के प्रेमनगर के रहने वाले हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद CCL क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। पुलिस मामले में चोरी किए गए तार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra :गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त

गिद्धौर में 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और 15,500 रुपये जब्त एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, NDPS एक्ट

Hazaribagh :पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पानीमाको जंगल अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, 4500 रुपये और टी-शर्ट बरामद दो लाख रुपये लेकर छोड़े गए थे मजदूर, तकनीकी जांच के आधार पर

Hazaribagh :पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद

पदमा में पुलिस की दोहरी कार्रवाई: चोरी की गाय बरामद, तीन गिरफ्तार; नाबालिग अपहृता भी बरामद SWIFT DZIRE में चार पैर बांधकर ले जाई जा

Hazaribagh :बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

बरही में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, होटल से 32 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया

Live Cricket

error: Content is protected !!