Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया। सिमरिया थाना पुलिस ने गुमटी दुकान में चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के सामान से लदे एक पिकअप सवारी वाहन को जब्त किया है। वाहन से वोल्टास कंपनी का फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे समेत अन्य दुकान का सामान बरामद किया गया है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सिमरिया-बगरा रोड स्थित बन्हे के पास एक गुमटी दुकान में कुछ अज्ञात लोग चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और गश्ती दल को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

सूचना पर सिमरिया थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ थाना से निकले। पुलिस टीम ने इलाके में छापामारी और निगरानी शुरू की। इसी दौरान बन्हे-हर्षनाथपुर रोड पर हर्षनाथपुर की ओर जा रहे एक पिकअप सवारी वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन में दुकान का सामान बेतरतीब तरीके से लदा हुआ मिला।

पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मनीष कुमार, पिता बिनोद दांगी, ग्राम कसियाडीह, थाना सदर, जिला चतरा बताया। सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सामान गोआ खुर्द स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास की गुमटी से चोरी किया गया है।

पूछताछ में मनीष ने पुलिस को बताया कि चोरी की वारदात में उसके साथ दो अन्य लोग भी शामिल थे। उसने दोनों के नाम अजय यादव और घनश्याम यादव, दोनों ग्राम चंगेर, थाना सदर, जिला चतरा बताए। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पीछे से बाइक से आ रहे थे और पुलिस वाहन को देखकर भाग निकले।

पिकअप में लदा था चोरी का सामान

पुलिस ने मौके से चोरी में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आए सब्बल को भी बरामद किया है। जब्त सामान में एक वोल्टास कंपनी का फ्रीज, कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे एवं अन्य दुकान का सामान शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने JH13A-5244 नंबर का पिकअप सवारी वाहन भी जब्त किया है।

मामले को लेकर सिमरिया थाना में कांड संख्या 162/26, दिनांक 26.09.2026, धारा 303(2)/334(1)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

छापामारी टीम में शामिल

छापामारी दल में सिमरिया थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमित कुमार गुप्ता, स०अ०नि० दिलीप रजक तथा सिमरिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए अपराधी हजारीबाग। चौपारण थाना

Chatra:-नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद बरामद

नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर यात्री से 31.90 लाख की लूट का खुलासा पांच अपराधी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त थार और 70 हजार रुपये नकद

Chatra :सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

सिमरिया में गुमटी दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार चोरी का सामान लदा पिकअप जब्त, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार सिमरिया। सिमरिया

Hazaribagh :CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए

CEIR पोर्टल का कमाल: हजारीबाग पुलिस ने बरामद किए 39 गुम मोबाइल, असली धारकों को लौटाए एसपी की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में हुआ मोबाइल

Live Cricket

error: Content is protected !!