Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh:थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की मुस्तैदी से सुलझी ट्रैक्टर चोरी की गुत्थी, इलाके में पुलिस की सराहना!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव में चोरी हुआ ट्रैक्टर जंगल से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा, निशानदेही पर लिखलाही घाटी जंगल से बरामद किया ट्रैक्टर

बड़कागांव:-हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में चोरी हुए Eicher कंपनी के ट्रैक्टर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर लिखलाही घाटी जंगल से बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 19/20 सितंबर 2026 की रात पकरी बरवाडीह निवासी टुकन साव, पिता कोल्हा साव, के घर के बाहर खड़ा ब्लू रंग का Eicher ट्रैक्टर अज्ञात अपराधकर्मी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद टुकन साव ने 20 सितंबर को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिया।

आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 164/26, दिनांक 20 सितंबर 2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। चोरी गए ट्रैक्टर और घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गुप्त सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

इसी क्रम में 21 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संदिग्ध बिनोद कुमार, पिता स्वर्गीय बासुदेव साव, ग्राम उपरोल पहरा, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान बिनोद कुमार ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के लिखलाही घाटी जंगल में कार्रवाई की। यहां से चोरी गया Eicher ट्रैक्टर बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार बिनोद कुमार को 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बड़कागांव में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पांच तस्कर गिरफ्तार,11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कदमाडीह पुल के पास पुलिस ने

Hazaribagh :हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ की सूचना, डाटोखुर्द में मचा हड़कंप हजारीबाग:- जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाटोखुर्द में

Chatra:पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोस्ता की खेती छोड़ें, बच्चों का भविष्य संवारें… मड़वा गांव पहुंचे चतरा SP अनिमेष नैथानी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद SP की ग्रामीणों से दो

Chatra:पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर

पत्थलगड्डा में चोरों का आतंक! शिक्षक और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी, नकदी-गहने समेत जरूरी दस्तावेज ले उड़े चोर  छठ मनाने गया

Live Cricket

error: Content is protected !!