Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Ranchi:CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 खनन अधिकारियों का तत्काल तबादला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

CCL में 10 खनन अधिकारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने खनन विभाग में 10 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से विरमित होने के बाद संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक अथवा विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देना होगा।

फेरबदल के तहत महाप्रबंधक (खनन) सुधीर कुमार सिन्हा का मगध ओसी से बीएंडके एरिया में स्थानांतरण किया गया है। वहीं मुख्य प्रबंधक स्तर के नवनीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विद्या भूषण चौबे और राकेश कुमार को अलग-अलग क्षेत्रों एवं परियोजनाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सिंह तथा उप प्रबंधक स्तर के तीन अन्य अधिकारियों—दो राकेश कुमार और दीपक कुमार उरांव—का भी स्थानांतरण किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। नई जगह योगदान करने के 15 दिनों के भीतर PRIDE या Goal Setting भरना संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

CCL के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित क्षेत्रों और परियोजनाओं में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh:चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

चौपारण में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर नदी

Breaking news :वाराणसी में यूपी ATS की मुठभेड़, 30 लाख के इनामी बताए जा रहे TSPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

वाराणसी में TSPC कमांडर बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत, 30 लाख के इनाम का था दावा चतरा/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस

Breaking news:54 टन से अधिक अवैध कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर जब्त, टंडवा का अमित गुप्ता गिरफ्तार

54 टन से अधिक अवैध कोयला लदा 18 चक्का ट्रेलर जब्त, टंडवा का अमित गुप्ता गिरफ्तार औरंगाबाद। जिले के बारुण थाना क्षेत्र में अवैध खनन

Ranchi:CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 खनन अधिकारियों का तत्काल तबादला

CCL में 10 खनन अधिकारियों का तबादला, तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने खनन विभाग में 10 अधिकारियों का तत्काल

Live Cricket

error: Content is protected !!