राकेश कुमार ने CSIR UGC-NET परीक्षा में हासिल की सफलता
गणित विषय में ऑल इंडिया रैंक 58 प्राप्त कर गिद्धौर के सिमरमुहला गांव का बढ़ाया मान, परिजनों व ग्रामीणों में खुशी
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सिमरमुहला गांव निवासी राकेश कुमार ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC-NET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गणित विषय से परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 58 हासिल किया है।
राकेश कुमार राजकुमार दांगी एवं पार्वती देवी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राकेश की सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राकेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास और कठिन परिश्रम के कारण उन्हें यह सफलता हासिल हुई है।
भविष्य में राकेश शोध (पीएचडी) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। उनका लक्ष्य अध्यापन और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान देना है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे












