Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Hazaribagh :गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार
बड़कागांव के बाकपंजा टोला जंगल से गिरफ्तारी, 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा गोलियां और गिरोह के पर्चे बरामद

हजारीबाग/बड़कागांव। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के एक कथित सक्रिय सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा, पिता स्व. निरंजन महतो, निवासी तलसवार, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी बड़कागांव के नेतृत्व में ग्राम कोयलंग स्थित बाकपंजा टोला के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाकपंजा टोला जंगल के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर संदीप मेहता को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा गोलियां, प्रिंस खान गिरोह से संबंधित ‘KSS’ लिखा दो पर्चे तथा एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया।

प्राथमिकी दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने बरामद हथियार, गोलियों, पर्चों और मोबाइल फोन को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त कर लिया। मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 06 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में बीएनएस की धारा 111(3), 111(4), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा को आवश्यक पुलिस प्रक्रिया पूरी करने के बाद 06 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और बरामद मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री के आधार पर आरोपी के संभावित आपराधिक संपर्कों और गिरोह से जुड़ी गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Hazaribagh :गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार बड़कागांव के बाकपंजा टोला जंगल से गिरफ्तारी, 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा गोलियां और

Giridih :मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था

Hazaribagh :भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस में बैठाया

भटककर हजारीबाग पहुंचे व्यक्ति को चुरचू पुलिस ने घर भेजा एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने कराया भोजन, आर्थिक मदद कर आजमगढ़ की बस

Hazaribagh:अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी

अड्डेबाजी और शराबखोरी के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस की छापेमारी एसपी अमन कुमार के निर्देश पर असधीर, बरगड़ा, लुपुंग समेत कई स्थानों पर चलाया गया अभियान

Live Cricket

error: Content is protected !!