Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छात्रों की मांगों पर फिर होगी सरकार से वार्ता, समाधान की उम्मीद

रांची। आंदोलनरत छात्रों की मांगों को लेकर सरकार ने एक बार फिर छात्र प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया है। प्रतिनिधिमंडल में छात्रों के साथ JSSC से जुड़े मामलों में छात्रों की ओर से पैरवी कर चुके कानूनी सलाहकार अजीत कुमार भी शामिल हैं।

छात्र प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उन्हें सरकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। छात्रों का मानना है कि उनकी मांगें जायज हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं के मुद्दों को लेकर संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री की ओर से आए सकारात्मक संकेतों के बाद छात्रों को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए उनकी मांगों का समाधान निकलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी राज्य और देश के विकास में युवाओं का हित सर्वोपरि होना चाहिए। छात्रों को विश्वास है कि सरकार युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।

वहीं, पिछले प्रदर्शनों में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेश प्रसाद ने कहा कि छात्रों का उद्देश्य मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की प्राथमिकता अपनी मांगों का समाधान और न्याय प्राप्त करना है, राजनीतिक टकराव नहीं।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Chatra:-पंजाब तक फैला था अफीम तस्करी का नेटवर्क? चतरा में 2.5 किलो अफीम और ₹4 लाख के साथ चार गिरफ्तार

चतरा में 2.5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, चार लाख नकद बरामद पंजाब भेजने की तैयारी में थे आरोपी, छापेमारी के दौरान एक

Hazaribagh:बेटी-दामाद की हत्या के मामले में आया फैसला, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

इचाक दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, अधिकतम 3 लाख रुपये जुर्माना UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी राहुल और पूजा की मुलाकात,

चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार

‏चतरा में पिकअप से 950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक और सहचालक फरार मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब, पुलिस

Hazaribagh:24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

24 घंटे में चोरी की ग्लैमर बाइक बरामद, एक गिरफ्तार बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता, आरोपी भेजा गया

Live Cricket

error: Content is protected !!