Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

चतरा, 4 अगस्त: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, पेट्रोल, माचिस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक कुन्दा से प्रतापपुर-जोरी होते हुए भुईयांडीह घाटी की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापामारी दल का गठन कर प्रतापपुर-कुन्दा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान कुन्दा की ओर से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र गंझू (22), निवासी कोजरम और संजय गंझू (20), निवासी करिल गड़वा, थाना कुन्दा, जिला चतरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर दहशत फैलाने और मालवाहक ट्रकों में आगजनी करने जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, लगभग एक लीटर पेट्रोल, एक माचिस, मोटरसाइकिल (JH01DS-4698) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि चतरा जिले में लगभग समाप्त हो चुके भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है तथा इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद

Warriors Defence Academy हज़ारीबाग के अभ्यर्थियों ने की लंबी दौड़,इचाक बुढ़िया माता मंदिर में लिया आशीर्वाद हजारीबाग:-Warriors Defence Academy हजारीबाग में अग्निवीर, रेलवे, झारखंड पुलिस,

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

होमगार्ड भर्ती में मेडिकल जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो के खिलाफ एफआईआर के निर्देश चतरा, 4 अगस्त: चतरा में नव चयनित होमगार्ड जवानों

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा– उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी रामगढ़, 4 अगस्त: दिशोम गुरु शिबू सोरेन

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने नाकाम की माओवादियों की बड़ी साजिश, हथियार व पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार चतरा, 4 अगस्त: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन

Live Cricket

error: Content is protected !!