JPSC जांच में बड़ा खुलासा! परीक्षा एजेंसी TDPL पर CID का छापा, 3 हिरासत में, ऑफिस सील
JPSC कार्यालय के बाद अब परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पर कार्रवाई, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और अहम दस्तावेज जब्त
रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच लगातार तेज होती जा रही है। JPSC कार्यालय में छापेमारी के बाद अब CID और रांची पुलिस की कार्रवाई परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी TDPL तक पहुंच गई है। जांच टीम ने एजेंसी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है तथा कार्यालय को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम ने पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डायरी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड बरामद किए हैं। इन सभी सामग्रियों को जब्त कर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि जब्त किए गए डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों से जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।
इससे पहले CID और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने JPSC कार्यालय में व्यापक छापेमारी कर परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की थी। यह कार्रवाई आयोग में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर की जा रही है।
फिलहाल हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां जब्त पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डायरी और अन्य दस्तावेजों की फॉरेंसिक व तकनीकी जांच करा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। हालांकि, एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Author: Ashish Yadav
खबर वही जो सबको रखे आगे













