Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » Badkagaon News:बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 5 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

Badkagaon News:बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 5 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बड़कागांव पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 5 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार 

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा गया

बड़कागांव (हजारीबाग): अपराध नियंत्रण और न्यायालय से निर्गत लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर बड़कागांव पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पांच फरार गैर-जमानती वारंटियों (NBW) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार वारंटियों में देवा साव, लगनू गंझू, कोल्हा गंझू, चुटी गंझू और लाटूंग गंझू शामिल हैं। सभी बड़कागांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं और विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित थे।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फरार वारंटियों और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Pathalgadda News:पत्थलगड्डा में पुलिस की बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी दबोचे

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी, ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक जब्त

केरेडारी की पचड़ा पंचायत में राशन कटौती का आरोप, लाभुकों ने BDO से की जांच और कार्रवाई की मांग

केरेडारी की पचड़ा पंचायत में राशन कटौती का आरोप, लाभुकों ने BDO से की जांच और कार्रवाई की मांग प्रति व्यक्ति 500 ग्राम चावल कम

Bangal News:क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर दुष्कर्म का आरोप, कलकत्ता हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए आदेश

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर दुष्कर्म का आरोप, कलकत्ता हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए आदेश शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाए

दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाए इलाज के लिए डॉक्टरों का पैनल बनेगा, मेडिकल सलाह के बिना डिस्चार्ज

Live Cricket