Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Hazaribagh » कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस की कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और छह वर्षीय पुत्र घायल हो गए। हादसे के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को 13 माइल के समीप सड़क जाम कर मुआवजा, नौकरी और बच्चों की शिक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण पूरे दिन कोयला परिवहन ठप रहा।

मृतक की पहचान चेपाकला निवासी नरेश कुमार महतो के रूप में हुई है। घायल पत्नी प्रियंका कुमारी और पुत्र नवीन कुमार का उपचार जारी है। बताया गया कि नरेश महतो त्रिवेणी कंपनी में कार्यरत थे। घटना उस समय हुई जब वह परिवार के साथ मोटरसाइकिल से आराहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुगरा स्थित लोहा पुल के पास एक अज्ञात कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अंचल अधिकारी मनोज कुमार और डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने प्रारंभ में 15 लाख रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को नौकरी और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क जाम किया। बाद में विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रशासन, एनटीपीसी एवं ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद 7 लाख रुपये मुआवजा, पत्नी को नौकरी, बच्चों की शिक्षा तथा घायलों के इलाज का खर्च वहन करने के आश्वासन पर शाम करीब 7 बजे जाम समाप्त हुआ।

जाम के दौरान कोयला परिवहन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे ट्रांसपोर्टिंग कार्य प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन की पहल से स्थिति शांतिपूर्ण ढंग से सामान्य हुई। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket