Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Chatra » हंटरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

हंटरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हंटरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार

चतरा: हंटरगंज थाना में दर्ज रंगदारी और फिरौती मांगने के मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान उर्फ हैदर अली गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर गिरोह के आर्थिक लेन-देन, रेकी कराने और शूटरों तक पैसे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, हंटरगंज थाना कांड संख्या 206/2025 में ग्राम पिंडरा निवासी प्रेमचंद सिंह की शिकायत पर प्रिंस खान के खिलाफ फिरौती और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पहले अमन खान सहित गिरोह के अन्य सहयोगियों मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह उर्फ आयुष को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 10 जुलाई 2026 को छापेमारी कर बिहार के भोजपुर जिले के कायम नगर निवासी मो. अस्फाक आलम और धनबाद निवासी सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित गिरोह के आर्थिक नेटवर्क का संचालन करते थे। इनके मोबाइल फोन से प्रिंस खान के सहयोगियों और शूटरों के बीच हुए आर्थिक लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विदेश से आर्थिक संबंध और हवाला के जरिए लेन-देन की बात भी सामने आई है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा संदिग्ध लेन-देन से जुड़े ट्रांजैक्शन विवरण की प्रतियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सद्दाब अंसारी के खिलाफ धनबाद जिले के बैंक मोड़ और गोविंदपुर थाना में रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार प्रसाद, टेक्निकल सेल एवं हंटरगंज थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम

कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, पत्नी व पुत्र घायल; मुआवजे की मांग पर दिनभर जाम बड़कागांव:-एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल बड़कागांव:-बड़कागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

धनबाद में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के कारण कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश धनबाद:- धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा

झारखंड में 25 हजार सरकारी नियुक्तियों की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है बड़ी घोषणा रांची:- झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय

Live Cricket