Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Breaking News » नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

हजारीबाग:-कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां टोल प्लाजा के समीप गुरुवार देर रात करीब 1 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान विजय राम (62 वर्ष), पिता– कन्हाय राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार टर्बो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय राम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि विजय राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वे रामगढ़ में वर्षों से फल की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मेहनत-मजदूरी और फल बेचकर उन्होंने अपनी तीन बेटियों में से दो की शादी भी कराई थी।

परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनके असामयिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके सामने अब आजीविका का भी संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल टर्बो वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम लगाने की आवश्यकता को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चतरा में हाईवा का कहर: कोयला खाली कर लौट रहे वाहन ने CRPF जवान को रौंदा, रिम्स ले जाने के दौरान मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने शव रख किया रोड जाम

चतरा में हाईवा का कहर: कोयला खाली कर लौट रहे वाहन ने CRPF जवान को रौंदा, रिम्स ले जाने के दौरान मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की तत्परता से 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर दबोचे

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की तत्परता से 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश, तीन शातिर दबोचे ​पुराना स्टेट बैंक

नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत

नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हजारीबाग:-कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां टोल

रांची में युवतियों से सरेआम गुंडागर्दी: हाईवे पर कई KM पीछा कर कार में तोड़फोड़, चालक घायल, डायल-100 पर भी नहीं मिली समय पर मदद

​रांची में युवतियों से सरेआम गुंडागर्दी: हाईवे पर कई KM पीछा कर कार में तोड़फोड़, चालक घायल, डायल-100 पर भी नहीं मिली समय पर मदद

Live Cricket