Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग:-हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पहले मो. रिजवान और मो. रफीक को पकड़ा, जिनकी तलाशी में करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ डांढ़ गांव निवासी छोटन साव से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटन साव को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

इस संबंध में कटकमसांडी थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. रिजवान के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि छोटन साव के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में मामला दर्ज है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!