Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » केरेडारी में बोलेरो चालक पर जानलेवा हमला, कट्टा मिसफायर होने से बची जान

केरेडारी में बोलेरो चालक पर जानलेवा हमला, कट्टा मिसफायर होने से बची जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

केरेडारी में बोलेरो चालक पर जानलेवा हमला, कट्टा मिसफायर होने से बची जान

मारपीट के बाद ₹10 हजार नकद व सोने की अंगूठी लूटने का आरोप, तीन नामजद समेत छह पर प्राथमिकी की मांग

केरेडारी:-हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बोलेरो चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पहले बोलेरो को ओवरटेक कर रास्ता रोक दिया, फिर चालक को वाहन से खींचकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने कट्टा निकालकर चालक की कनपटी पर सटाया और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन हथियार मिसफायर हो जाने से उसकी जान बच गई। हमलावर कथित तौर पर पीड़ित से ₹10 हजार नकद और सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में कण्डाबेर गांव निवासी राज कुमार (पिता- ईश्वरी साव) ने केरेडारी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुकिंग से लौटने के दौरान रोकी गई गाड़ी

आवेदन के अनुसार, राज कुमार बोलेरो वाहन के मालिक सह चालक हैं और बुकिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार रात करीब 9:45 बजे वह एक बुकिंग पूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पतरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो (संख्या- JH02BS3421) ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

हेमराज महतो के घर के समीप पहुंचते ही उक्त वाहन ने उनकी बोलेरो को ओवरटेक कर आगे रोक दिया। वाहन रुकते ही उसमें सवार छह लोगों में से तीन नीचे उतरे, जबकि तीन अन्य गाड़ी में ही बैठे रहे।

लाठी-डंडों से हमला, सिर और शरीर पर आई चोटें

राज कुमार का आरोप है कि नीचे उतरे तीनों युवकों को वह पहचानते हैं। इनमें आनंद कुमार (पिता दिनेश साव), राजीव कुमार (पिता सुरेश राम) और राहुल कुमार (पिता स्व. केदार साव), सभी निवासी कण्डाबेर, शामिल हैं।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें वाहन से नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में उनके सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

कट्टा तानकर मारने की कोशिश, मिसफायर से बची जान

पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आनंद कुमार ने कमर से कट्टा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया और जान से मारने की नीयत से ट्रिगर दबाया। हालांकि हथियार मिसफायर हो गया, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद उन्होंने मौका देखकर अपराधियों के चंगुल से निकलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

नकद और अंगूठी लूटने का आरोप

राज कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उनकी तलाशी लेकर ₹10 हजार नकद और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूट ली। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और उनकी बोलेरो में आग लगा दी जाएगी।

पीड़ित का कहना है कि कुछ दूरी पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को फोन से सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

केरेडारी थाना पुलिस ने पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

ग्रामीणों में दहशत, बढ़ी सुरक्षा की मांग

घटना के बाद कण्डाबेर और आसपास के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

केरेडारी में बोलेरो चालक पर जानलेवा हमला, कट्टा मिसफायर होने से बची जान

केरेडारी में बोलेरो चालक पर जानलेवा हमला, कट्टा मिसफायर होने से बची जान मारपीट के बाद ₹10 हजार नकद व सोने की अंगूठी लूटने का

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

Live Cricket