Search
Close this search box.
Search
Close this search box.
Home » Crime News » 10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चला सघन अभियान, पुलिस दबिश से जंगल में ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुए चोर

बड़कागांव:-हजारीबाग जिले की बड़कागांव पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले का महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शिकायत मिलते ही बिना समय गंवाए जांच शुरू की और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर चोर ट्रैक्टर को बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबाजीत गांव निवासी अभय कुमार दास ने 26 जून 2026 को बड़कागांव थाना में आवेदन देकर बताया कि 25 जून की शाम लगभग छह बजे खेत की जुताई करने के बाद उन्होंने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर (संख्या- JH-02-BY-1573) अंबाजीत स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह ट्रैक्टर लेने पहुंचे तो वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल बड़कागांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही बड़कागांव थाना कांड संख्या 113/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया और संभावित मार्गों, ग्रामीण इलाकों तथा जंगल क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।

पुलिस की लगातार दबिश और निगरानी के कारण चोर ट्रैक्टर को लेकर अधिक दूर नहीं जा सके। गिरफ्तारी के डर से उन्होंने ट्रैक्टर को बालोदर गांव स्थित जुगल घाटी जंगल में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जंगल से ट्रैक्टर को सुरक्षित बरामद कर उसके मालिक को सूचना दी। वहीं फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की जाती तो ट्रैक्टर को दूसरे जिले या राज्य में खपाने की कोशिश की जा सकती थी, जिससे बरामदगी काफी कठिन हो जाती। उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि घटना के समय मुहर्रम पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस बल की व्यापक तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी थी। इसके बावजूद बड़कागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के इस मामले का तेजी से खुलासा कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

क्षेत्र के लोगों ने थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में हो रही लगातार प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि बड़कागांव पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। लोगों का मानना है कि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से अपराधियों में भय का माहौल बना है और आम जनता का पुलिस पर विश्वास पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

[wonderplugin_slider id=1]

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल

तनाव की सूचना के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, गिद्धौर थाना प्रभारी पर उठे सवाल.. द्वारी रेलवे साइडिंग में खूनी संघर्ष: तलवार-लाठी से हमला, 10 घायल;

Chatra News: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक घायल

द्वारी रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की जंग खूनी संघर्ष में बदली, तलवारबाजी में कई घायल; चतरा-हजारीबाग मार्ग जाम गिद्धौर:-चतरा जिले के गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंड

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम

10 घंटे में चोरी का ट्रैक्टर बरामद, बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों के मंसूबे नाकाम थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर!

हजारीबाग में फिर सक्रिय हुआ अवैध लॉटरी सिंडिकेट, पुलिस के आदेश बेअसर! आनंदा चौक से सिंदूर चौक तक खुलेआम बिक रहीं टिकटें, चंद घंटों में

Live Cricket