Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

बड़कागांव/हजारीबाग:-जिले में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़कागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए समकालीन छापेमारी अभियान में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश राणा (तलसवार), दिनेश यादव तथा तापेश्वर यादव (दोनों नापो कला निवासी) शामिल हैं। जगदीश राणा के खिलाफ कोर्ट कंप्लेंट केस संख्या 1360/14 में धारा 376 एवं 323 के तहत वारंट जारी था, जबकि दिनेश यादव और तापेश्वर यादव गिद्दी थाना कांड संख्या 64/22 में खनिज अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ रातभर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की सख्त कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट रणनीति का सकारात्मक प्रभाव जिले में दिखाई दे रहा है। वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता और तत्परता से अपराधियों में भय का माहौल बना है।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, जबकि अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!