Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हजारीबाग डबल मर्डर कांड: पीड़ित परिवार से मिलीं अंबा प्रसाद, न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग डबल मर्डर कांड: पीड़ित परिवार से मिलीं अंबा प्रसाद, न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा

हजारीबाग:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को हजारीबाग के चर्चित डबल मर्डर कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हजारीबाग के कुद स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

अंबा प्रसाद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए।

पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर आवाज उठाएंगी।

अंबा प्रसाद ने कहा कि मृतक बच्चों का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला है और जीविकोपार्जन के लिए हजारीबाग में रह रहा था। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि बाहर से आकर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मृतक बच्चों तमन्ना और उसके छोटे भाई की हत्या को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि गुब्बारे और खिलौने बेचकर परिवार का सहारा बने इन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की पूरे हजारीबाग में निंदा हो रही है।

अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक और कानूनी सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार से उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने की मांग भी की जाएगी।

Ashish Yadav

Author: Ashish Yadav

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बांधा गया परमात्म रक्षा सूत्र, बुराइयों से दूर रहने का दिया संदेश ब्रह्माकुमारी सरिता ने कहा- सच्चा रक्षाबंधन

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

सिमरिया में अवैध हथियार और चोरी की 4 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, घर की तलाशी में कंट्रीमेड बंदूक

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत

स्मार्ट विलेज दैहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल, कीचड़ से भरा रास्ता बना मुसीबत दैहर पंचायत का मुख्य मार्ग जर्जर, स्कूली बच्चे फिसल कर

Chatra :ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

ऑपरेशन भरोसा: चतरा पुलिस ने बरामद किए 18 गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे एक माह के विशेष अभियान में चतरा समेत अन्य जिलों से

Live Cricket

error: Content is protected !!