Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रेवाली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, मुन्ना सिंह ने किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रेवाली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, मुन्ना सिंह ने किया उद्घाटन

हजारीबाग:-सदर विधानसभा क्षेत्र के रेवाली स्थित मैंगो गार्डन वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार देर रात पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा साथियों पीयूष, रिशु, राजदीप, गोलू और प्रिंस द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

उद्घाटन के बाद मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त आधार हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। मुन्ना सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

इस अवसर पर वार्ड सदस्य विकास कुमार राम, राजेश सिंह, पिंटू सिंह, विवेक शर्मा, सुनील सिंह, सुबोध राय, उपेंद्र सिंह, प्रीतम शर्मा, गुजर राय, जितेंद्र, अरुण सिंह और विक्की शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rashtriy Samachar

Author: Rashtriy Samachar

खबर वही जो सबको रखे आगे

Leave a Comment

Rashtriy Samachar हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गिधौर से 9 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुले कई राज

गिधौर से 9 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को चतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट से खुले कई राज गिधौर/चतरा:- चतरा पुलिस

हजारीबाग डबल मर्डर कांड: पीड़ित परिवार से मिलीं अंबा प्रसाद, न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा

हजारीबाग डबल मर्डर कांड: पीड़ित परिवार से मिलीं अंबा प्रसाद, न्याय और हरसंभव मदद का दिया भरोसा हजारीबाग:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं

हजारीबाग झील क्षेत्र बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’, पांच प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की एंट्री होगी बंद

हजारीबाग झील क्षेत्र बनेगा ‘नो व्हीकल जोन’, पांच प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की एंट्री होगी बंद हजारीबाग:-हजारीबाग झील क्षेत्र को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल

रेवाली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, मुन्ना सिंह ने किया उद्घाटन

रेवाली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, मुन्ना सिंह ने किया उद्घाटन हजारीबाग:-सदर विधानसभा क्षेत्र के रेवाली स्थित मैंगो गार्डन वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित वॉलीबॉल

Live Cricket

error: Content is protected !!